Happiness is the meaning and the purpose of life, the whole aim and end of human existence. ~ Aristotle
खुशी ही जीवन का अर्थ और उद्देश्य है, और मानव अस्तित्व का लक्ष्य और मनोरथ। ~ अरस्तू
“The most wasted of all days is one without laughter.” - E E Cummings
“हंसी के क्षणों के बिना बीता दिन सबसे खराब दिन है।” - ई ई कम्मिंग्स
“People are just as happy as they make up their minds to be.” – Abraham Lincoln
“इंसान जितना अपने मन को मना सके उतना खुश रह सकता है।” – अब्राहम लिंकन
आप अपनी आंख बंद करके ध्यान लगाएं और खुद से पूछे कि कौन सा काम करते समय आपको आनंद आता है | ऐसी कौन-सी दुनिया है, जो आपको बुलाती है | तभी तुम सही फैसला कर पाओगे |
प्रसन्नता आत्मा को शांति देती है | ~ सैम्युअल स्माइल्स
आनंद ही ब्रह्म है, आनंद से ही सब प्राणी उत्पन्न होते हैं. उत्पन्न होने पर आनंद से ही जीवित रहते हैं और मृत्यु से आनंद में समा जाते हैं| ~ उपनिषद
प्रसन्नता स्वास्थ्य देती है, विषाद रोग देते है।
मनुष्य अपने आनंद का निर्माता स्वयं है। ~ थोरो
प्रसन्नचित्त मनुष्य अधिक जीते हैं | ~ शेक्सपियर
प्रसन्न करने का उपाय है, स्वयं प्रसन्न रहना।
हर्ष के साथ शोक और भय इस प्रकार लगे हैं जैसे प्रकाश के संग छाया, सच्चा सुखी वही है जिसकी दृष्टि में दोनों समान हैं| ~ धम्मपद
प्रसन्नता बसन्त की तरह, ह्रदय की सब कलियां खिला देती है | ~ जीनपॉल
जो व्यक्ति सभी को खुश रखना चाहेगा, वह किसी को खुश नहीं रख सकता |
सुख सर्वत्र मौजूद है, उसका स्त्रोत हमारे ह्रदयों में है | ~ रस्किन
सुख का रहस्य त्याग में है | ~ एण्ड्रयू कारनेगी
सुख बाहर से मिलने की चीज नहीं, मगर अहंकार छोड़े बगैर इसकी प्राप्ति भी होने वाली नहीं | ~ महात्मा गांधी
जीवन का वास्तविक सुख, दूसरों को सुख देने में हैं, उनका सुख लूटने में नहीं | ~ मुंशी प्रेमचंद
जीवन के प्रति जिस व्यक्ति कि कम से कम शिकायतें है, वही इस जगत में अधिक से अधिक सुखी है |

a good collection.